ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बिहार : कई IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

बिहार : कई IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें से ज्यादातर 2009 और 2010 बैच के आईपीएस है।


गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी नवीन चंद्र झा जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे उन्हें अब बीएमपी 9 जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्कर आनंद को बीएमपी 14 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से ही बीएमपी 16 का प्रभार है।


2010 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को पटना का नया ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी वीणा कुमारी बीएमपी 4 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही साथ उनके पास बीएमपी 18 का भी प्रभार होगा।


शैशव यादव को बीएमपी 13 दरभंगा का प्रभार दिया गया है जबकि विद्यासागर पुलिस अधीक्षक वितंतु पटना के पद पर होंगे इसके अलावे 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सह निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

टैग्स