ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

इंटर परीक्षा में पहले दिन 163 परीक्षार्थी निष्कासित, यहां देखिये किस जिले में कितने बच्चे हुए एक्सपेल्ड

PATNA : सोमवार से बिहार में इंटर की परीक्षा शुरू हो गई है. इंटर परीक्षा में पहले दिन 163 परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं. बड़ी ही सख्ती के साथ इसबार इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा र

इंटर परीक्षा में पहले दिन 163 परीक्षार्थी निष्कासित, यहां देखिये किस जिले में कितने बच्चे हुए एक्सपेल्ड
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सोमवार से बिहार में इंटर की परीक्षा शुरू हो गई है. इंटर परीक्षा में पहले दिन 163 परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं. बड़ी ही सख्ती के साथ इसबार इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा रही है. कोरोना काल में काफी सावधानियां भी बरती जा रही हैं. बिना मास्क के आए छात्रों को एग्जाम में बैठने नहीं दिया जा रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पर जोर दिया जा रहा है. 


राज्य में इंटर की परीक्षा एक फ़रवरी से 13 फ़रवरी तक चलने वाली है. 1473 केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. एग्जाम के पहले ही दिन सूबे के 13 जिलों से टोटल 163 परीक्षार्थी निष्कासित हुए. सबसे ज्यादा भोजपुर से 33, जमुई से 29 और नालंदा से 28 परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं. पटना, बक्सर, सुपौल, अररिया और खगड़िया जिला से मात्र एक-एक बच्चे निष्कासित हुए हैं. 


परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में भौतिकी विषय और दूसरी पाली में राजनीति शास्त्र और वोकेशनल कोर्स के हिन्दी विषय की परीक्षा संपन्न हुई. पहले दिन की परीक्षा में 9 लाख 13 हजार 198 परीक्षार्थी को शामिल होना था. लेकिन कई केंद्रों पर देर से पहुंचने के कारण परीक्षार्थी अंदर नहीं जा सके. हालांकि कई केंद्रों पर निर्धारित प्रवेश समय के बाद भी परीक्षार्थियों को प्रवेश करवाया गया.


कल यानी कि मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन आर्ट्स और साइंस संकाय के मैथ सब्जेक्ट की परीक्षा ली जायेगी. इसके अलावा कला संकाय के भूगोल विषय की परीक्षा भी ली जायेगी.इसके अलावा वोकेशनल कोर्स के अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जायेगी.


इंटर परीक्षा में पहले दिन 163 परीक्षार्थी निष्कासित, यहां देखिये किस जिले में कितने बच्चे हुए एक्सपेल्ड