ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बिहार : इंटर की कंपार्टमेंटल एग्जाम का शेड्यूल जारी, 26 अप्रैल को होगी पहली परीक्षा

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर इंटर के स्पेशल एग्जाम और कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा आगामी 26 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।</

बिहार : इंटर की कंपार्टमेंटल एग्जाम का शेड्यूल जारी, 26 अप्रैल को होगी पहली परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर इंटर के स्पेशल एग्जाम और कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा आगामी 26 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।


दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा यह बताया गया है कि इंटर कंपार्टमेंटल सह स्पेशल एग्जाम 26 अप्रैल से शुरू होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 तक ली जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर 5:15 तक आयोजित की जाएगी।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक 26 अप्रैल को हिंदी, जीवविज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, 27 अप्रैल को  भौतिकी, उद्यमिता, मनोविज्ञान, कृषि, संगीत, हिन्दी, 28 अप्रैल को अंग्रेजी, गणित व बिजनेस स्टडीज की परीक्षा होगी।  इसके बाद 2 मई को रसायनशास्त्र ,अर्थशास्त्र, भूगोल, एकाउंटेसी। 3 मई को समाजशास्त्र, राजनीतिविज्ञान,4 मई का  गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, 6 मई को उर्दू, मैथिली, संस्कृत, मगधी (अनिवार्य विषय वाले परीक्षार्थियों के लिए) कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एवं योग, 8 मई को उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत (अतिरिक्त विषय वाले परीक्षार्थियों के लिए) की परीक्षा होगी। 


मालूम हो कि इस बार बिहार बोर्ड में क्या निर्णय लिया है कि जिन विद्यार्थियों का परीक्षा किसी कारण बस छूट गया है वह लोग बोर्ड के तरफ से आयोजित विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस कंपार्टमेंटल परीक्षा में वैसे छात्र शामिल होंगे जो किसी दो विषय में फेल कर गए हैं।


आपको बताते चलें कि, विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट 20 मई के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। जिसमें इंटर की विशेष परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी इसी साल स्नातक में नामांकन ले सकें।

संबंधित खबरें