ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में लीगल लिटरेसी क्लब ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता, छात्रों में खासा उत्साह

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, राजा बाज़ार, पटना में लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बिहार न्यूज
PATNA में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: पटना के राजा बाजार स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को लीगल लिटरेसी क्लब (Legal Literacy Club) के तत्वावधान में ताराकांत सभागार में आयोजित इस क्विज कंपीटिशन में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी विधिक जानकारी एवं बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाना, सामान्य ज्ञान का विकास करना और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करना था।


इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान की प्राचार्या डॉ. अमृता, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. फरहत जबीं एवं संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।


 आयोजकों ने प्रतिभागियों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में लीगल लिटरेसी क्लब ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता, छात्रों में खासा उत्साह

टैग्स