ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार के औद्योगिक विकास को मिलने जा रही नई गति, सरकार करने जा रही यह बड़ा काम

Bihar News: बिहार के औद्योगिक विकास को एक नई गति मिलने जा रही है. इसके लिए नीतीश सरकार ने बड़ी व्यवस्था कर दी है. पटना के बिहटा में एक साथ चार इकाइयों का उद्घाटन होने वाला है.

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के औद्योगिक विकास को एक नई गति और दिशा मिलने वाली है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मंगलवार को बिहटा के औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ चार इकाइयों का भव्य उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से न केवल बिहार के औद्योगिक परिदृश्य को मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के सैकड़ों अवसर भी सृजित होंगे। इस पहल से बिहार में औद्योगिक क्रांति को गति मिलेगी और बिहटा जल्द ही एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा।


इन औद्योगिक इकाईयों से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

इन 4 नई इकाइयों में एक ‘डी वेगा बॉन्ड’ भी शामिल है। डीवी रंजन के स्तर से संचालित इस इकाई में कुल 3 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश किया गया है, जिससे 70 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

1. डी वेगा बॉन्ड: डीवी रंजन की तरफ से संचालित इस इकाई में 3 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश किया गया है, जिससे 70 तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

2. एंजल्स प्राइवेट लिमिटेड: महिला उद्यमी अंजू सिंह के स्तर से स्थापित इस इकाई में 2.34 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इससे 53 तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।

3. आइकॉन स्पाइरल: इस इकाई में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिससे 30 अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

4. नमस्ते इंडिया एनआईएफ़ प्राइवेट लिमिटेड: सबसे बड़े निवेशक के रूप में 350 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस इकाई से 250 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।


स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

इन इकाइयों के माध्यम से बैगपैक, स्कूल बैग, अस्पताल और स्कूल यूनिफॉर्म, स्पोर्ट्स और फैशन वियर, लैपटॉप और डेस्कटॉप के उपकरण तथा डेयरी उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इससे बिहार के उद्योग जगत को मजबूती मिलेगी। बिहटा को औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेगा।