ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

. Bihar IAS Transfer: नीतीश सरकार ने छुट्टी के दिन 3 महिला IAS अफसरों का किया ट्रांसफऱ...जानें....

. Bihar IAS Transfer: सरकार ने रविवार को चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला और एक को अतिरिक्त प्रभार दिया है. स्थानांतरित होने वाले आईएएस अधिकारियों में तीन महिलाएँ हैं.

. Bihar IAS Transfer: नीतीश सरकार ने छुट्टी के दिन 3 महिला IAS अफसरों का किया ट्रांसफऱ...जानें....
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar IAS Transfer:  नीतीश सरकार ने आज चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला और एक को अतिरिक्त प्रभार दिया है. स्थानांतरित होने वाले आईएएस अधिकारियों में चार में तीन महिला अफसर हैं. ट्रांसफऱ लिस्ट में चार में तीन महिला अधिकारी...हरजोत कौर बम्हरा, डॉक्टर सफीना ए. एन. औऱ वंदना प्रेयसी शामिल हैं. आज रविवार के दिन सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है

चार में तीन महिला आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

हरजोत कौर बम्हरा को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव से स्थानांतरित किया गया है. इन्हें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.राजस्व पर्षद में अपर सदस्य डॉक्टर सफीना ए. एन. को स्थानांतरित कर मगध प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है. ये बिपार्ड गया के अपर महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी जो उद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार में थीं, इन्हें स्थानांतरित कर समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है. यह अगले आदेश तक बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के प्रभार में रहेंगी.  

प्रेम सिंह मीणा बने राजस्व पर्षद के अपर सचिव  

वंदना प्रेयसी से उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार लिए जाने के बाद राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है. वहीं, मगध प्रमंडल के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा को स्थानांतरित कर राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है . 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता