ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Ias Transfer: बिहार कैडर के सीनियर-जूनियर IAS अफसरों का ट्रांसफऱ-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखें....

बिहार में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट जारी की गई है। हरजोत कौर बम्हारा को राजस्व पर्षद का प्रभार, मिहिर कुमार सिंह को मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जानें किस अधिकारी को कहां भेजा गया।

Bihar IAS Transfer 2025  IAS Officers Posting Bihar  Bihar Administrative Reshuffle  Harjot Kaur Bamrah Transfer  Mihir Kumar Singh New Post  Bihar Government Officers List  Rachna Patil Finance Depar
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Ias Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी करी गई है. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. लंबे समय से खाली चल रहे परिवहन कमिश्नर का पद को भी इस बार भरा गया है. 2018 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है. ये भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे. 

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह अगले आदेश तक मुख्य जांच आयुक्त सह महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभारमें रहेंगे. डॉक्टर आशिमा जैन को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है. रचना पाटिल को स्थानांतरित कर वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है.

ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष सचिव उज्जवल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक बनाया गया है. पदस्थापन के प्रतीक्षा में रहे संजय कुमार को अपर महानिदेशक बिपार्ड के पद पर पद स्थापित किया गया है. पद स्थापना की प्रतीक्षा में रहे अरविंद कुमार वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है.

Bihar Ias Transfer: बिहार कैडर के सीनियर-जूनियर IAS अफसरों का ट्रांसफऱ-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखें....

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें