ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar IAS Officer: बिहार को मिले 10 नए IAS अधिकारी, 12 को अन्य राज्यों में मिला कैडर; केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Bihar IAS Officer: केंद्र सरकार ने बिहार को 10 नए आईएएस अधिकारियों का आवंटन किया है, जबकि बिहार मूल के 12 अधिकारियों को अन्य राज्यों में तैनाती दी गई है। इससे राज्य में आईएएस अधिकारियों की कमी में राहत मिलने की उम्मीद है।

Bihar IAS Officer
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar IAS Officer: केंद्र सरकार ने बिहार को 10 नए आईएएस अधिकारियों का आवंटन किया है। इसके साथ ही केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, बिहार मूल के 12 अधिकारियों को अन्य राज्यों में तैनाती दी गई है।


2024 में यूपीएससी परीक्षा से चयनित 179 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को उनके कैडर आवंटित किए गए हैं। इसी में से बिहार को 10 आईएएस अधिकारी मिले हैं, जिससे राज्य में आईएएस अधिकारियों की कमी में राहत मिलने की संभावना है। केंद्रीय अधिसूचना के अनुसार, बिहार मूल के 12 आईएएस अधिकारियों को दूसरे राज्यों में कैडर आवंटित किया गया है।


बिहार को आवंटित अधिकारियों में झारखंड के सौरभ सिन्हा (ऑल इंडिया रैंक 43), मध्य प्रदेश के फरखंडा कुरैशी (रैंक 60), बिहार की कुमुद मिश्रा (रैंक 62), उत्तराखंड के केतन शुक्ला (रैंक 66) शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली की कल्पना रावत (रैंक 67), दिल्ली के प्रिंस राज (रैंक 82), राजस्थान के नितेश गोयल (रैंक 68), राजस्थान के अमित मीणा (रैंक 133) और दीपक कुमार (रैंक 178) को भी बिहार कैडर आवंटित किया गया है।


वहीं, बिहार मूल के 12 अधिकारियों को अन्य राज्यों में कैडर आवंटित किया गया है। इनमें ऑल इंडिया रैंक 13 के हेमंत और रैंक 17 की संस्कृति त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश, रैंक 32 की शोभिता पाठक को महाराष्ट्र, रैंक 75 के रित्विक मेहता को झारखंड, रैंक 98 के ऋतिक रंजन को केरल में तैनाती दी गई है। इसके अलावा, संदीप को उत्तर प्रदेश, अर्णव आनंद गुप्ता को राजस्थान, सुधा चौहान को ओडिशा और सौरभ सुमन को असम-मेघालय कैडर दिया गया है।


बिहार में लंबे समय से आईएएस अधिकारियों की संख्या कम रही है, जिसके कारण कई अधिकारियों पर एक से अधिक विभागों का कार्यभार है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने हाल ही में तीन नए विभाग भी गठित किए हैं, जिससे आईएएस अधिकारियों की मांग और बढ़ गई है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से 10 नए आईएएस अधिकारियों का आवंटन राज्य के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता