ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Heavy Rain Alert: अगले 3 घंटों में बारिश मचाने वाली है तबाही, बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Heavy Rain Alert: बिहार के 16 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में जलभराव की समस्या...

Bihar Heavy Rain Alert
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Heavy Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 16 जिलों मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, गोपालगंज और खगड़िया में अगले 2 से 3 घंटों में मध्यम से भारी बारिश, मेघ गर्जन और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। मॉनसून की सक्रियता के कारण उत्तर बिहार में भारी बारिश हो रही है क्योंकि मॉनसून की द्रोणिका मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के ऊपर से गुजर रही है।


शनिवार को पटना, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को ठप कर दिया। पटना और पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर 2-3 फीट पानी जमा होने से रेल यातायात बाधित हुआ। जमुई में एक पुल धंसने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया, जबकि लखीसराय में सड़क बह गई। रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सीवान और सुपौल में भी अत्यंत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए डेंजर अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया है।


इस बात में कोई शक नहीं कि अब तक बारिश ने बिहार में कई जगह तबाही मचा दी है। पटना के पंडारक, अथमलगोला, मोकामा, घोसवरी और बाढ़ में हजारों एकड़ धान की फसल डूब गई है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। राजधानी की सड़कों पर जलभराव ने यातायात को प्रभावित किया और जलनिकासी व्यवस्था फेल होने से लोगों को भारी परेशानी हुई है। जमुई में उलाय नदी के उफान से गांवों का संपर्क टूटा है और बांका में 20 फीट सड़क बह गई।


मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी दी है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में राहत कार्य शुरू किए हैं और लोगों से नदियों व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और स्थानीय लोगों को मौसम अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी गई है।