ब्रेकिंग
Bihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलतBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलत

बिहार के 11 शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप: विकास और आय बढ़ाने पर सरकार का जोर, आर्थिक गतिविधियों का हब बनाने पर फोकस

Satellite Township Bihar: बिहार के 11 शहरों में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिससे जमीन की कीमतें और प्रति व्यक्ति आय बढ़ने की उम्मीद है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नए आर्थिक हब बनाए जाएंगे।

Satellite Township Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Satellite Township Bihar: बिहार के 11 शहरों में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य जमीन की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ प्रति व्यक्ति आय को भी बढ़ाना है। टाउनशिप को आवासीय और व्यावसायिक केंद्रों के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख हब बनाने पर फोकस किया जा रहा है।


राजधानी पटना के आसपास बनने वाली टाउनशिप में फिनटेक सिटी, स्पोर्ट्स सिटी, लॉजिस्टिक हब और ज्यूडिशियल एकेडमी जैसे आधुनिक प्रोजेक्ट शामिल होंगे। पुनपुन क्षेत्र में खेल गांव और ज्यूडिशियल एकेडमी विकसित करने की योजना है, जबकि फतुहा के आसपास फिनटेक सिटी बसाने का प्रस्ताव है। इन टाउनशिप को सड़क, रेल और हवाई संपर्क से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत पटना रिंग रोड, पटना-गया-डोभी रोड और आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं शामिल होंगी।


अन्य शहरों में फिल्म सिटी और टूरिज्म कॉरिडोर विकसित कर निवेश आकर्षित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। साथ ही सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और भागलपुर टाउनशिप के लिए सुल्तानगंज में एयरपोर्ट प्रस्तावित किया गया है। सैटेलाइट टाउनशिप का विकास पहले कोर एरिया से शुरू होगा और बाद में स्पेशल एरिया तक इसका विस्तार किया जाएगा।


पटना टाउनशिप का कोर एरिया 1010 एकड़ और स्पेशल एरिया 81 हजार एकड़ से अधिक में फैला होगा। यहां आवासीय, व्यावसायिक और सामुदायिक जोन विकसित कर आधुनिक प्लानिंग के तहत प्लॉटिंग की जाएगी। चौड़ी सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट और पार्क जैसी सुविधाओं के साथ इसे मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा।


आंकड़ों के अनुसार, सोनपुर का कोर एरिया 2000 एकड़ के साथ सबसे बड़ा है, जबकि गया 1629 एकड़ और दरभंगा 1600 एकड़ के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। स्पेशल एरिया में पटना 81,730 एकड़ के साथ पहले स्थान पर है, सोनपुर 33,000 एकड़ के साथ दूसरे और सहरसा 25,200 एकड़ के साथ तीसरे स्थान पर है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता