ब्रेकिंग
Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था

बिहार में अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों की शिकायतों पर सरकार की होगी सीधी नजर

Bihar News: बिहार सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हर विभाग में ‘सहयोग सेल’ बनाएगी। यह सेल पोर्टल पर दर्ज आवेदनों की निगरानी करेगा और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेगा।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल का गठन किया जाएगा। इस सहयोग सेल में नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति होगी, जो समय-समय पर पोर्टल पर उपलब्ध आवेदनों की निगरानी करेंगे और इससे सक्षम प्राधिकार को अवगत कराएंगे।


सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधिक्षक को जारी पत्र में कहा है कि सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए विभिन्न स्तरों पर सहयोग सेल का गठन आवश्यक है। इस दिशा में उन्होंने विभाग स्तर पर सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं।


पत्र में उन्होंने कहा है कि संभावित कार्यालयों में जिला पदाधिकारी सहयोग सेल का गठन करेंगे। यह सेल जिला से लेकर अंचल और प्रखंड स्तर पर गठित होगा। सहयोग सेल में सेवारत पदाधिकारी का दायित्व यह होगा कि वह पोर्टल की निगरानी करेंगे और लंबित आवेदन और निस्तारण की स्थिति से सक्षम प्राधिकार को अवगत कराएंगे ताकि आवेदन और शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण हो सके।


बता दें कि ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों की समस्या 30 दिन में समाधान करने की दिशा में सरकार ने समाधान शिविर लगाने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 19 मई से होगी। 


इस शिविर के आयोजन को लेकर राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर समुचित दिशा-निर्देश जारी किया है। इसी पत्र को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने विभाग के पदाधिकारियों को सहयोग सेल गठित करने के लिए कहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता