ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : घूसखोर मुखिया जी गिरफ्तार, निगरानी ने रिश्वत लेते दबोचा

BAGAHA : इस वक्त की ताजा खबर बगहा से सामने आ रही है. यहां निगरानी विभाग ने एक घूसखोर मुखिया जी को गिरफ्तार किया है. मुखिया जी सरकारी योजना की मंजूरी के एवज में रिश्वत ले रहे थे. नि

बिहार : घूसखोर मुखिया जी गिरफ्तार, निगरानी ने रिश्वत लेते दबोचा
First Bihar
2 मिनट

BAGAHA : इस वक्त की ताजा खबर बगहा से सामने आ रही है. यहां निगरानी विभाग ने एक घूसखोर मुखिया जी को गिरफ्तार किया है. मुखिया जी सरकारी योजना की मंजूरी के एवज में रिश्वत ले रहे थे. निगरानी की टीम ने भैरोगंज थाना इलाके में यह कार्रवाई की है. पटना से आई विजिलेंस की टीम ने बगहा एक प्रखण्ड अंतर्गत बांसगांव मंझरिया के मुखिया को रंगे हाथों पकड़ा है. 


निगरानी की टीम ने जिस मुखिया जी को रिश्वत लेते दबोचा है. उनका नाम बृजेश राम है. बृजेश राम मझरिया के मुखिया हैं. उन्होंने सरकारी योजना की मंजूरी दिलाने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी. रिश्वत के तौर पर उन्होंने ₹15000 लिए. जैसे ही मुखिया जी को दी गई उन्हें निगरानी की टीम ने धर दबोचा. निगरानी टीम के मुताबिक वार्ड के कार्यों को मूर्तरूप देने हेतु मुखिया ने तीन वार्ड सदस्यों से नजराना मांगा था. इस बात की शिकायत वार्ड सदस्यों ने विजिलेंस को की थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.


दरअसल, वार्ड सदस्यों ने विजिलेंस में इस बाबत शिकायत की थी. विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर मणिकांत ने बताया कि उक्त मुखिया ब्रजेश राम ने तीन वार्ड सदस्यों से 5-5 हजार रुपये मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं को ऑनलाइन अपलोड करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. 


इसी शिकायत के मद्देनजर आरोपी मुखिया ब्रजेश राम को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे पटना लेकर गई है. विजिलेंस के इस कार्रवाई से वार्ड सदस्यों और मुखिया प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है।.बताया जा रहा है कि मुखिया की गिरफ्तारी पंचायत भवन से हुई है. गांव में इसकी चर्चा जोरों पर है.


बिहार : घूसखोर मुखिया जी गिरफ्तार, निगरानी ने रिश्वत लेते दबोचा

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok Kumar/ Deepak Raj

FirstBihar संवाददाता