ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार के लोगों को बड़ा तोहफा, 100 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी; सरकार ने कर ली तैयारी

Bihar News: बिहार सरकार लेने जा रही है बड़ा फैसला: राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी। इससे 90% से ज्यादा लोगों को फायदा होगा और शहरी उपभोक्ताओं को करीब ₹750 की मासिक बचत होगी.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है. लोगों को 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी. राज्य सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है. इसी महीने ये फैसला लिया जाएगा.


ऊर्जा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया

सरकार के  निर्देश पर ऊर्जा विभाग ने बिहार के लोगों को हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना तैयार की है. ऊर्जा विभाग ने इसका प्रस्ताव को तैयार कर वित्त विभाग को भेजा था। वित्त विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है. इसी महीने यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में भेजा जाएगा. कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इस योजना को लागू कर दिया जाएगा.


शहरी क्षेत्र के लोगों को हर महीने 750 रुपये की बचत होगी

ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव के कैबिनेट से पास होने के बाद बिहार के लोगों को अच्छा खासा फायदा होगा. शहरी क्षेत्र में बिजली कनेक्वाशन वाले लोगों को हर महीने करीब 750 रुपये की बचत होगी. अभी शहरी क्षेत्र में 100 यूनिट बिजली की खपत पर करीब 757 रुपये का बिल भुगतान करना पड़ता है.


अभी 100 यूनिट तक की बिजली की खपत करने पर  फिक्स चार्ज के तौर पर 110 रुपये, ऊर्जा शुल्क 4.52 प्रति यूनिट के हिसाब से 452 रुपये, फ्यूल एंड पॉवर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज 165 रुपये और विद्युत शुल्क 30 रुपये देने पड़ते हैं. 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने के फैसले से ये सारे शुल्क माफ हो जाएंगे.


सरकार का अनुमान है कि 100 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना पर हर साल 1800 करोड़ रुपये खर्च होगा. लेकिन इस योजना का लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं यानि डोमेस्टिक कनेक्शन वालों को ही मिलेगा. सरकार इसके लिए कुछ शर्तें भी रखेगी.  सरकार का मानना है कि 100 यूनिट फ्री बिजली का लाभ राज्य के 90% उपभोक्ताओं को मिलेगा.