ब्रेकिंग
रसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकाररसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकार

बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकार

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा, सोन, कोसी, गंडक, सरयू और बागमती समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। सिवान में सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Bihar Flood Alert
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Flood Alert: बिहार में इस साल अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन राज्य की प्रमुख नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है। गंगा, सोन, कोसी, गंडक, सरयू और बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। पटना से भागलपुर और सिवान से पश्चिमी चंपारण तक कई जिलों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है।



सरयू खतरे के निशान से ऊपर

सिवान के दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 61.11 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 60.82 मीटर से 29 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का पानी सोहागरा, सोनहुला, श्रीकलपुर, गुठनी, बलुआ और तीर बलुआ समेत कई निचले इलाकों में पहुंच गया है। आंदर, रघुनाथपुर और सिसवन में भी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।



दियारा इलाकों में पहुंचा गंगा का पानी

गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। सहायक नदियों और धाराओं के जरिए पानी खेतों से होते हुए गांवों की ओर बढ़ रहा है। लक्षुटोला, लालू डेरा, बहोरनपुर, सुहिया और दामोदरपुर पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लक्षुटोला पंचायत के वार्ड संख्या 13 और 14 में गंगा का पानी घरों में प्रवेश करने लगा है।



बक्सर में बढ़ा गंगा का जलस्तर

बक्सर में पिछले चार दिनों के दौरान गंगा का जलस्तर करीब 4.5 मीटर बढ़ चुका है। शुक्रवार को पानी लगभग दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा। दियारा क्षेत्रों के अलावा चौसा के मैदानी इलाकों में भी पानी पहुंचने लगा है। रामरेखा घाट स्थित विवाह मंडप में पानी घुस गया है। घाटों पर बैरिकेडिंग कर लोगों को नदी की ओर जाने से रोका जा रहा है।



भागलपुर में चेतावनी स्तर के करीब गंगा

भागलपुर में गंगा का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम छह बजे जलस्तर 32.49 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 32.68 मीटर है। यानी नदी चेतावनी स्तर से महज 19 सेंटीमीटर नीचे है। बरारी, रजंदीपुर, फरका, बाबूपुर, घोषपुर और ममलखा समेत कई दियारा क्षेत्रों के खेतों में पानी फैल गया है।


रोहतास में सोन का जलस्तर बढ़ा

रोहतास के नौहट्टा क्षेत्र में शुक्रवार को सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पहाड़ी नदियों का पानी रोहतास-यदुनाथपुर मुख्य मार्ग पर तीन से चार फीट तक बहने लगा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।



पश्चिमी चंपारण में गंडक का भीषण कटाव

पश्चिमी चंपारण के रेवहिया गांव में गंडक नदी का कटाव गंभीर हो गया है। करीब 500 मीटर पक्की सड़क नदी में समा चुकी है। प्राथमिक विद्यालय चिउरही उर्दू का भवन, बाउंड्री और पैक्स गोदाम भी पहले ही कटाव की चपेट में आ चुके हैं।



मुंगेर में भी प्रशासन अलर्ट

मुंगेर में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। संभावित बाढ़ को देखते हुए आपदा विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नावों की व्यवस्था की है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



नेपाल और मध्य प्रदेश की बारिश का असर

बताया जा रहा है कि नेपाल और मध्य प्रदेश के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश का असर बिहार की नदियों के जलस्तर पर पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग ने गंगा, सोन, गंडक समेत अन्य नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने की सलाह दी है।



आने वाले दिनों में नदियों के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पटना, भोजपुर, बक्सर, सिवान, रोहतास, भागलपुर, बेगूसराय, मुंगेर और पश्चिमी चंपारण समेत नदी किनारे के इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता