ब्रेकिंग
वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए JDU विधायकों और मंत्रियों ने दिया एक माह का वेतन, CM राहत कोष में जमा हुए 17.19 लाख रुपये

बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए JDU विधानमंडल दल के मंत्रियों और विधायकों ने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। कुल ₹17.19 लाख की राशि सौंपी गई।

बिहार न्यूज
बाढ़ पीड़ितों की मदद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जदयू विधानमंडल दल की ओर से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत के नेतृत्व में एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने आभार जताया।


बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल की ओर से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय, स्वास्थ्य मंत्री  निशांत के नेतृत्व में एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा।


विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार विधानसभा में सचेतक सुधांशु शेखर, नचिकेता, विनय चौधरी, विधायक राधाचरण साह, विधायक सोनम रानी, विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल, विधायक अतिरेक कुमार, विधायक इन्द्रदेव सिंह, विधायक हेमनारायण साह, विधायक राजकुमार राय, विधायक निरंजन कुमार मेहता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी, विधायक बबलू कुमार, विधायक रामविलास कामत के एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा गया।


 कुल 17 लाख 19 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी उपस्थित थे।