ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' रैली की टीशर्ट बांटी गयी कार्यकर्ताओं के बीच, चिराग पासवान इसी नारे के साथ जुटे चुनावी तैयारी में

PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा शुरू की गयी 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' रैली कोरोना संकट की वजह से तो पूरी नहीं हो सकी लेकिन पार्टी अब इस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा शुरू की गयी  'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' रैली कोरोना संकट की वजह से तो पूरी नहीं हो सकी लेकिन पार्टी अब इसे चुनावी नारा बना कर मैदान में उतरेगी।पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट'  टी शर्ट बांटा जा रहा है।


पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव  की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे बूथ कमिटियों के साथ लगातार बैठकें कर कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र बांट रहे हैं। इस बीच पार्टी ने चिराग पासवान के दिए ' बिहार1st बिहारी 1st' नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। रैली के लिए बनवाए गये लाखों टी शर्ट को अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बांटा जा रहा है। पार्टी के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के बीच टीशर्ट को बांटने का काम भी शुरू कर दिया गया है।


बता दें कि एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लॉकडाउन से 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' यात्रा की शुरुआत की थी।  इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा था कि उनकी पार्टी का अब एक ही लक्ष्य है, बिहार को नंबर वन राज्य बनाना। उन्होंने कहा, "बिहार में बहुत काम हुआ है। नीतीश कुमार ने राज्य को जंगल राज से बाहर निकाला है, बावजूद अभी बहुत काम करना बाकी है।" चिराग बिहार भर का दौरा करके 14 अप्रैल को इस यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान में करने वाले थे लेकिन इस बीच 24 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद उनकी यात्रा पर ब्रेक लग गया था। 


टैग्स