ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar New Voter List: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नई वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड किया फाइनल डेटा

Bihar New Voter List: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। पहले जहां 65 लाख नाम हटाए गए थे, वहीं अब 14 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं। कुल मतदाता संख्या में अब हल्की बढ़ोतरी हुई है।

​Bihar New Voter List
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar New Voter List: चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पहले 7.89 करोड़ वोटर थे। पुनरीक्षण के दौरान 65 लाख नाम हटाए गए, जिससे मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई थी।


इस कटौती को लेकर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। अब जो फाइनल मतदाता सूची जारी की गई है, उसमें 14 लाख नए वोटरों को जोड़ा गया है, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या में आंशिक बढ़ोतरी हुई है।


चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि अब कोई भी मतदाता आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर अपने नाम और विवरण की जांच कर सकता है। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि मृतक और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को सूची से हटा दिया गया है। इसके अलावा, जिन मतदाताओं ने स्थानांतरण कराया था, उनके पते भी अपडेट कर दिए गए हैं।


चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य सिर्फ यह सुनिश्चित करना था कि केवल पात्र मतदाता ही सूची में बने रहें और जो लोग अब तक सूची में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें जोड़ा जा सके। हालांकि, इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया था। 


विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ साथ INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं ने आरोप लगाया था कि SIR प्रक्रिया चुनाव से कुछ महीने पहले कराकर सत्तारूढ़ गठबंधन को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई। इस विरोध के तहत 'वोटर अधिकार यात्रा' भी बिहार में निकाली गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता