ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग

बिहार में लो वोल्टेज से मिलेगी राहत, 12 हजार करोड़ से बदले जाएंगे जर्जर तार, पोल और ट्रांसफार्मर

Bihar News: बिहार में करीब सवा दो करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए ऊर्जा विभाग ने 12 हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके तहत जर्जर तार, बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के लोगों को जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिल सकती है। राज्य में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुराने और जर्जर तारों, बिजली के पोल और खपत के भार के अनुरूप ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा। इस योजना से जर्जर तार टूटकर गिरने, ट्रांसफार्मर जलने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। इससे राज्य के करीब सवा दो करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकता है।



उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा विभाग ने करीब 12 हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसे जल्द ही स्वीकृति के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। योजना को लागू करने के लिए ऊर्जा विभाग बैंकों से कर्ज लेने की तैयारी कर रहा है।



ऊर्जा विभाग को लगातार जर्जर तार और बिजली के पोल गिरने के साथ ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा था।



पिछले एक दशक में, वर्ष 2015-16 के बाद से राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी से भी अधिक बढ़ी है। इसके कारण बिजली के तारों और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ा है। इसे देखते हुए कम क्षमता वाले तारों को उच्च क्षमता वाले तारों से बदला जाएगा और बिजली की खपत के अनुरूप ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।



ऊर्जा विशेषज्ञ एसके सिंह के अनुसार, अब ग्रामीण इलाकों में भी घरों में एसी और कूलर जैसे बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ा है। इससे तारों और ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। ऐसे में जर्जर तारों को बदलने के साथ उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। इसके अलावा पावर सबस्टेशन और ग्रिड की संख्या बढ़ाना भी जरूरी है।



किस मद में कितना होगा खर्च?

पोल और केबल के तार: 1.18 लाख किलोमीटर के लिए 8,465 करोड़ रुपये।

बांस-बल्ले पर लगे तार: 33,698 किलोमीटर के लिए 2,262 करोड़ रुपये।

ट्रांसफार्मर: 12 हजार ट्रांसफार्मर लगाने या बदलने के लिए 370 करोड़ रुपये।



उत्तर और दक्षिण बिहार में इस तरह खर्च होगी राशि

उत्तर बिहार ऊर्जा वितरण कंपनी: 21 जिलों में 6,066 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

दक्षिण बिहार ऊर्जा वितरण कंपनी: 17 जिलों में 5,031 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।



बिजली उपभोक्ताओं को क्या होगा फायदा?

इस योजना के लागू होने से बिजली व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने के साथ बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु हो सकती है। जर्जर तारों और पुराने उपकरणों को बदलने से बिजली संबंधी दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही बिजली की बर्बादी कम होगी और ट्रांसफार्मर जलने की समस्या पर भी अंकुश लग सकता है। हालांकि, योजना का वास्तविक लाभ इसके कैबिनेट से मंजूर होने और धरातल पर लागू होने के बाद ही सामने आएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता