ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल, दो दिनों में होगी औपचारिक घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। तेजस्वी यादव के आवास पर हुई बैठक में RJD, कांग्रेस, VIP और वाम दलों ने सीट शेयरिंग और प्रत्याशी चयन पर फाइनल मुहर लगाई। दो दिनों में आधिकारिक घोषणा होगी।

बिहार
हो गया सबकुछ फाइनल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार की शाम तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित आवास पर महागठबंधन की अहम बैठक हुई। जिसमें गठबंधन के सभी घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और वाम दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए। बैठक में सीट शेयरिंग, चुनावी मुद्दों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर गहन चर्चा हुई। 


महागठबंधन की बैठक से बाहर निकले विधायक अजय कुमार सीट बंटवारा फाइनल हो गया है और दो दिनों के अंदर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। वही महागठबंधन की बैठक से निकले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक आलोक मेहता ने बताया कि सब कुछ फाइनल हो गया है दो दिनों के अंदर में सब कुछ बता दिया जाएगा उन्होंने कहा कि बातचीत हो गई है सब कुछ दो दिनों के अंदर क्लियर हो जाएगा। वही सीपीआई के सचिव रामनरेश पांडे ने भी बताया कि सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। दो दिनों के अंदर पूरे मामले की जानकारी प्रेस को दे दी जाएगी। 


सूत्रों के अनुसार, RJD ने करीब 60 संभावित विधानसभा प्रत्याशियों को चुनावी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया है। वहीं कांग्रेस ने एक-दो सिटिंग विधायकों को छोड़कर सभी को तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। VIP की ओर से 18 संभावित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं, जबकि वाम दलों ने भी अपने सभी सिटिंग विधायकों को सक्रिय कर दिया है।

पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट