ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीनियर पर्यवेक्षक बनाये गये गहलोत, बघेल और अधीर रंजन, 41 जिला पर्यवेक्षक भी नियुक्त

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी को सीनियर पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी ने 41 जिला पर्यवेक्षक भी तैनात किए।

बिहार
कांग्रेस की चुनावी तैयारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सीनियर ऑब्जर्वर (Senior Observers) के रूप में नियुक्त किया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई है।


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को इस सूची की घोषणा की। इसके अलावा पार्टी ने राज्य के सभी 41 जिलों में जिला पर्यवेक्षक भी तैनात किए हैं। कांग्रेस जिला पर्यवेक्षकों की लिस्ट मेंप्रदीप जैन आदित्य, अनिल चौधरी, अभिषेक दत्त, राम किशन ओझा, सत्यनारायण पटेल, चेतन चौहान, बी वी श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया,  अविनाश पांडेय, कमेश्वर पटेल, हरीश चौधरी, काजी निजामुद्दीन, अजय कुमार लल्लू, भक्त चरण दास, अजय राय, शुभांकर सरकार, बंटी पटेल, ईशा खान चौधरी, तनुज पुनिया शामिल हैं।


कांग्रेस की तरफ से बिहार चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए “बीस साल, बीस सवाल” अभियान भी शुरू किया गया है। एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के सदस्य डबल इंजन सरकार से रोजाना जनता से जुड़े सवाल पूछेंगे और उनके हल के लिए दबाव बनाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि इन पर्यवेक्षकों और अभियान के माध्यम से पार्टी की चुनाव तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा और बिहार के सभी जिलों में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाई जाएगी।बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीनियर पर्यवेक्षक बनाये गये गहलोत, बघेल और अधीर रंजन, 41 जिला पर्यवेक्षक भी नियुक्त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीनियर पर्यवेक्षक बनाये गये गहलोत, बघेल और अधीर रंजन, 41 जिला पर्यवेक्षक भी नियुक्त




टैग्स