ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Prashant Kishor Kargahar : प्रशांत किशोर का एलान, इस विधानसभा सीट से खुद लड़ेंगे चुनाव; क्या बदेलगा समीकरण

Prashant Kishor Kargahar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब एक नया मोड़ आ गया है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वे रोहतास जिले के करगहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Prashant Kishor Kargahar
Prashant Kishor Kargahar
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR ELECTION 2025 : बिहार की राजनीति में एक नया समीकरण तैयार हो रहा है। अब राज्य के अंदर त्रिकोणीय चुनावी लड़ाई देखने को मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि मैदान में अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी उतर गए हैं और उन्होंने यह भी क्लियर कर दिया है कि वह कौन सी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 


दरअसल, बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने आखिरकार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे इस बार रोहतास जिले के करगहर विधानसभा  सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।


प्रशांत किशोर ने मंगलवार को समर्थकों की भारी भीड़ के बीच चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार की जनता को नई दिशा दी जाए और पुरानी राजनीति को बदलकर विकास की राजनीति स्थापित की जाए।


पीके ने कहा – “हमने लंबे समय से बिहार की राजनीति को करीब से देखा है। अब बदलाव की जरूरत है और इसकी शुरुआत करगहर से होगी। जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए मैं राजनीति में आया हूं।”


करगहर  विधानसभा सीट हमेशा से राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जाती है। यहां जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे जीत-हार तय करते हैं। इस बार प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव के अनुसार कुल मतदाता की संख्या  324906 थी और 2020 विधानसभा चुनाव में मतदान  59.85% हुआ था। ऐसे में अब सीट पर पीके क्या समीकरण बनाएंगे यह देखना काफी रोचक होगा। 


वहीं, प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों में खलबली मच गई है। एक तरफ जहां उनके समर्थक इसे “नई राजनीति की शुरुआत” बता रहे हैं, वहीं विरोधी दल इस पर चुटकी ले रहे हैं। ऐसे में यह कहना अभी मुश्किल है कि प्रशांत किशोर इस सीट पर कितना असर डालेंगे, लेकिन इतना तय है कि उनकी एंट्री से बिहार चुनाव 2025 और भी रोमांचक हो गया है।