ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Education News: एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO- DPO और इन 6 अफसरों को दिया बड़ा टास्क...कल सुबह 6.30 से 11 बजे तक करेंगे यह काम, जानें....

Bihar Education News: बिहार के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत 6 अधिकारियों को कल से विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारि

BIHAR
एस सिद्धार्थ ने दिया टास्क
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत 6 अधिकारियों को कल से विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि कल 9 अप्रैल से संबंधित सभी अधिकारी सुबह 6:30 से लेकर 11:00 तक फील्ड का भ्रमण करेंगे। इस दौरान विद्यालय का गहन निरीक्षण करेंगे और जांच रिपोर्ट देंगे ।


शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी को सुबह 6:30 से 11:00 तक स्कूल का गहन निरीक्षण करने को कहा है। इसके बाद ऑफिस का काम करने को कहा गया है। 


सभी निरीक्षी पदाधिकारी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट  ई शिक्षा कोष ऐप पर अपलोड करेंगे। शिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी अधिकारी विद्यालय जाएंगे, छात्रों शिक्षकों की उपस्थिति देखेंगे। इसके अलावे विद्यालय का गहन जांच कर रिपोर्ट देंगे। वह रिपोर्ट शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ के पास जाएगी.

टैग्स