ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Education News: लापरवाह BEO की अब खैर नहीं, शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, अब होगा...

Bihar Education News:बिहार के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के कार्यों की अब जिलाधिकारी स्तर पर समीक्षा होगी। अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी डीएम को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि लापरवाही मिलने पर बीईओ को पद से हटाया जाए।

बिहार शिक्षा विभाग समीक्षा, बीईओ पर कार्रवाई, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीक्षा, एस सिद्धार्थ पत्र, बिहार शिक्षा योजनाएं, जिलाधिकारी समीक्षा बीईओ, बिहार शिक्षा अनुश्रवण, शिक्षा विभाग पत्र 1 अगस्त
ACS एस.सिद्धार्थ की तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा होगी. रिव्यू की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी गई है. डीएम पहले समीक्षा करेंगे, अगर कार्य में लापरवाही बरतने के प्रमाण मिले तो उक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को हटाया भी जा सकता है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में 1 अगस्त को सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है. जिसमें तमाम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं .

एस. सिद्धार्थ ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

सभी जिलों के जिलाधिकारी को लिखे पत्र में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कहा है कि राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं  कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने बताया है कि कुछ प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्य का प्रभावी अनुश्रवण एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का काम नहीं कर रहे. वे अपने दायित्व का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं.

बीईओ को हटाया भी जा सकता है....

विभागीय अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम से कहा है कि आप जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक करें. अपने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यों एवं उपलब्धियां की समीक्षा करें.  यदि इनके प्रभार में किसी प्रकार के परिवर्तन की जरूरत हो तो कार्य हित में ऐसा करें. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता