ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar IAS News : शिक्षा विभाग के नए ACS ने संभाला पदभार, एस. सिद्धार्थ बने विकास आयुक्त

Bihar IAS News : बिहार में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) एस. सिद्धार्थ को अब बिहार का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Bihar IAS News
Bihar IAS News
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar IAS News : बिहार में हाल ही में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) एस. सिद्धार्थ को नई जिम्मेदारी दी गई है। अब उन्हें बिहार का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. बी. राजेंदर को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।


बी. राजेंदर ने संभाला पदभार

सोमवार को डॉ. बी. राजेंदर ने औपचारिक रूप से शिक्षा विभाग में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:

  • सचिव- जय यादव

  • सचिव–सह–निदेशक (माध्यमिक) -दिनेश कुमार

  • BEPC राज्य परियोजना निदेशक -मयंक वड़वड़े

  • शिक्षा परामर्शी- बैद्यनाथ यादव एवं पंकज कुमार

  • निदेशक प्राथमिक शिक्षा -साहिला

  • निदेशक मध्याह्न भोजन योजना -विनायक मिश्र

  • निदेशक उच्च शिक्षा -प्रो. (डॉ.) नवीन अग्रवाल

  • प्रबंध निदेशक- इनायत खान


इधर, अब एस. सिद्धार्थ शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उनसे यह कार्यभार वापस लेते हुए डॉ. बी. राजेंदर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी के साथ सरकार ने तीन अन्य आईएएस अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार दिया है।