ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

बिहार : दो अधिकारियों के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

PATNA : आर्थिक अपराध इकाई ने आज दो अधिकारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. पटना के पालीगंज के पूर्व सीईओ के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इसके अलावा भोजपुर के संदेश थाना क

बिहार : दो अधिकारियों के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आर्थिक अपराध इकाई ने आज दो अधिकारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. पटना के पालीगंज के पूर्व सीईओ के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इसके अलावा भोजपुर के संदेश थाना के प्रभारी के ठिकानों पर भी EOU की टीम ने छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमारी की गई है.


इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ बालू के अवैध खनन के तार जुड़े होने की शिकायत मिली थी. इसके बाद से लगातार इनकी संपत्ति पर EOU ने नजर बनाकर रखा हुआ था और आज इनके कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम पटना और गया में एक साथ छापेमारी कर रही है.


पालीगंज के तत्कालीन सीओ रह चुके राकेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. साथ ही साथ संदेश के तत्कालीन थाना प्रभारी रहे पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. राकेश कुमार के पैतृक मकान और पटना के रूपसपुर के आवास की तलाशी ली जा रही है. इसके अलावा पंकज कुमार के गया और भोजपुर आवास पर छापेमारी चल रही है.