ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार दिवस 2023: जावेद अली के प्रोग्राम में बेकाबू हुई भीड़, टूटी सैकड़ों कुर्सियां

PATNA: गांधी मैदान में बुधवार की रात आयोजित बिहार दिवस 2023 समारोह में प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जावेद अली का कार्यक्रम था. लेकिन इस दौरान अली के परफॉर्मेंस के दौरान युवाओं की भीड़ बे

बिहार दिवस 2023: जावेद अली के प्रोग्राम में बेकाबू हुई भीड़, टूटी सैकड़ों कुर्सियां
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: गांधी मैदान में बुधवार की रात आयोजित बिहार दिवस 2023 समारोह में प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जावेद अली का कार्यक्रम था. लेकिन इस दौरान अली के परफॉर्मेंस के दौरान युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई. VIP एरिया में महिलाओं और बुजुर्गों के बैठने के लिए जो कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी. लेकिन उस पर युवा फैंस चढ़कर डांस करने लगे जिस वजह से सैकड़ों की तादाद में कुर्सियां टूट गई.


बता दें कल यानी 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर गांधी मैदान में कई कार्यक्रम थे. जिसको लेकर प्रशासन ने कई तैयारियां की थी लेकिन रात में  भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन विफल नजर आया. जावेद अली के प्रोग्राम में युवाओं में उत्साह इतना अधिक था कि पुलिस वालों की एक न चली. यहां तक कि मीडिया गैलरी में भी युवकों की भीड़ पहुंच गई और उनके के लिए बने लकड़ी के टेबल का प्लेटफार्म जो तैयार किया गया था वहां के भी कुछ टेबल टूट गए. दर्जनों की संख्या में युवक टेबल पर चढ़कर जावेद अली के गानों पर झूमने लगे, लेकिन वजन टेबल बर्दाश्त नहीं कर पाया जिसका नतीजा हुआ कि टेबल टूट गया. 


इस क्रम में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी युवाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोशिश करते दिखे, लेकिन युवाओं में उत्साह काफी अधिक था. पटना के युवाओं ने जावेद अली के गाने पर जब झूमना शुरू किए तो फिर रुकने का नाम नहीं लिया. बता दें कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी क्षतिग्रस्त हुए.

टैग्स