ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: धन कुबेर निकला ग्रामीण विकास विभाग का डिप्टी सेक्रेटरी, लॉकर से मिली 1.5 करोड़ की ज्वेलरी

PATNA: आय से अधिक संपत्ति के मामले में SVU की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार भारती के ठिकानों पर छापेमारी की। SVU की टीम ने आरोपी डिप्टी सेक्रेटरी के

बिहार: धन कुबेर निकला ग्रामीण विकास विभाग का डिप्टी सेक्रेटरी, लॉकर से मिली 1.5 करोड़ की ज्वेलरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आय से अधिक संपत्ति के मामले में SVU की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार भारती के ठिकानों पर छापेमारी की। SVU की टीम ने आरोपी डिप्टी सेक्रेटरी के कार्यालय और आरपीएस मोड़ स्थित उनके फ्लैट में अचानक धावा बोल दिया।


इस छापेमारी के दौरान डिप्टी सेक्रेटरी के बैंक लॉकर से डेढ़ करोड़ के जेवरात और लाखों की संपत्ति और निवेश के कागजात बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार उनके बैंक लॉकर से 1.5 करोड़ की ज्वेलरी के साथ 2 गोल्ड बिस्कुट भी बरामद हुआ है। फ्लैट से 1 लाख रुपया कैश भी SVU की टीम को मिला है।


बता दें कि साल 2002 में शैलेंद्र कुमार भारती ने बिहार सरकार की नौकरी ज्वाइन किया था। इसके बाद कई पदों पर रहते हुए उन्होंने आय से अधिक अकूत संपत्ति कमाई। नौकरी में रहते हुए वे भ्रष्टाचार में लिपत रहे। इसके बारे में निगरानी को लगातार जानकारी मिल रही थी। SVU की टीम ने जांच में आरोप को सही पाते हुए 1 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया। जिसके बाद SVU ने ग्रामीण विकास विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार भारती के ऊपर शिकंजा कसा।


टैग्स