ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में कोरोना महामारी की स्थिति जानने WHO की टीम पहुंची, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के विकराल रूप को देखते हुए पिछले महीने सेंट्रल की टीम पटना आई थी और अब डब्ल्यूएचओ की टीम बिहार दौरे पर है। डब्ल्यूएचओ की टीम ने बिहार में स्वा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के विकराल रूप को देखते हुए पिछले महीने सेंट्रल की टीम पटना आई थी और अब डब्ल्यूएचओ की टीम बिहार दौरे पर है। डब्ल्यूएचओ की टीम ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया है। डब्ल्यूएचओ की टीम में 2 सदस्य शामिल हैं।


डॉ उज्जवल प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में डब्ल्यूएचओ की टीम ने पटना के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया है। पीएमसीएच में कोविड वार्ड में दी जा रही मेडिकल सर्विस की जानकारी इस टीम ने ली है। डब्ल्यूएचओ की टीम ने कोविड अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवा की उपलब्धता और डॉक्टरों की ड्यूटी चार्ट को लेकर जानकारी ली है। दरअसल डब्ल्यूएचओ की टीम का मकसद यह जानकारी जुटाना है कि कोविड अस्पतालों में किन बातों की कमी है। 


पीएमसीएच में डब्ल्यूएचओ की टीम के विजिट के बाद अधीक्षक डॉ विमल कारक ने बताया है कि टीम ने सब कुछ एसओपी के तहत पाया है। 10 बेड पर वेंटिलेटर और 108 पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है और पीएमसीएच में 24 घंटे डॉक्टर के साथ-साथ पारा मेडिकल स्टाफ ड्यूटी कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने आई सेंट्रल टीम ने बिहार में कोरोना से मुकाबले के लिए सरकारी स्तर पर तैयारियों में कई खामियां पाई थी जिसके बाद सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे।

टैग्स