ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार दारोगा परीक्षा के रिजल्ट को लेकर उठे सवाल, एक ही सीरीज के रोल नंबर वाले अभ्यर्थी हुए सफल

PATNA : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के दरोगा सार्वजनिक और सहायक जेल अधीक्षक के के पदों पर भर्ती के लिए मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया. 2 दिन पहले ही आयोग की तरफ से रिजल्ट प्

बिहार दारोगा परीक्षा के रिजल्ट को लेकर उठे सवाल, एक ही सीरीज के रोल नंबर वाले अभ्यर्थी हुए सफल
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के दरोगा सार्वजनिक और सहायक जेल अधीक्षक के के पदों पर भर्ती के लिए मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया. 2 दिन पहले ही आयोग की तरफ से रिजल्ट प्रकाशित की गई लेकिन अब रिजल्ट के ऊपर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल आयोग ने जो रिजल्ट प्रकाशित किया है उसमें एक ही सीरीज के रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. कई मामलों में एक ही सीरीज वाले अभ्यर्थियों के सफल होने से अब रिजल्ट पर सवाल उठना शुरू हो गया है. 

जिसके बाद अब यह कहना कठिन है कि ये महज संयोग है या सेटिंग.बता दें कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर  29 नवंबर को अभ्यर्थियों के लिए मेंस परीक्षा आयोजित की थी. जिसमें  47987 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें से 9924 पुरुष और 5307 महिला अभ्यर्थी सफल हुए. जिसमें कई रोल नंबर सीरीज में देखने को मिल रहा है. 

हो सकता है ये महज संयोग हो लेकिन अब इसे लेकर सवाल खड़ा होने लगा है. रिजल्ट में पास होने वाले कई अभयर्थियों में से छह तो कहीं चार लगातार एक ही रोल नंबर वाले हैं. 

हालांकि इस बारे में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का कहना है कि जो रिजल्ट प्राशित किया गया है वह पूरी तरह से पारदर्शी है. किसी स्तर पर गड़बड़ी की संभावना नहीं है.