ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

Patna News: बीच सड़क पर कॉलेज की लड़कियों को छेड़ रहा था युवक, छात्राओं ने उतार दिया इश्कबाजी का भूत; जानिए फिर क्या हुआ

Patna News: पटना के नागेश्वर कॉलोनी में एक युवक को पकड़ने का मामला सामने आया है, जो सुबह कॉलेज जाने वाली लड़कियों को टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिपकर परेशान कर रहा था। आरोपी लड़कियों पर भद्दे कमेंट और अश्लील इशारे करता था।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: पटना के नागेश्वर कॉलोनी में एक युवक को पकड़ने का मामला सामने आया है, जो सुबह कॉलेज जाने वाली लड़कियों को टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिपकर परेशान कर रहा था। आरोपी लड़कियों पर भद्दे कमेंट और अश्लील इशारे करता था और कई बार अपने कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करता था। इस दौरान आसपास का इलाका खाली होने के कारण वह आसानी से अपनी हरकतों को अंजाम देता रहा।


लड़कियों ने बताया कि इसके डर से वे अक्सर ग्रुप में ही कॉलेज के लिए निकलती थीं। आरोपी का निशाना खासकर सुबह 6 बजे के आसपास रहता था, जब कॉलोनी की सड़क पर कम लोग होते थे। वह टेलीफोन बॉक्स के पीछे छिपकर लड़कियों का इंतजार करता और अपार्टमेंट में रहने वाली छात्राओं को भी देखता रहता था।


गरुवार यानी आज सुबह करीब 6 बजे लड़कियों ने जब इसकी हरकतें देखीं, तो उन्होंने एक अपार्टमेंट के गार्ड को जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने पहले आरोपी की तस्वीर चुपचाप ली और फिर उसे पकड़कर जमकर पिटाई की। लड़कियों ने स्थानीय लोगों को आरोपी की हरकतों के बारे में विस्तार से बताया।


इस बीच आरोपी ने अपने घरवालों को फोन किया, और उसकी मां घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को कॉल किया। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने लड़कियों ने पूरी घटनाक्रम विस्तार से बताया। हालांकि, पुलिस को देखकर आरोपी अपने किए की बातों से इंकार करने लगा, जबकि इससे पहले वह लोगों से माफी मांग रहा था और वादा कर रहा था कि वह आगे से ऐसी हरकत नहीं करेगा। जब पुलिस आरोपी को कोतवाली थाना ले जाने लगी, तो उसकी मां ने पुलिस को रोकने की कोशिश की।