ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

बिहार में मिले 127 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 9745

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफ

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 127 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 9745 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 63 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 127 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 9745 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना से 17, अरवल से 5, बेगूसराय से 5, भागलपुर से 8, बक्सर से एक, दरभंगा से एक, पूर्वी चंपारण से 4, गया से 7, जमुई से एक, जहानाबाद से 3, कैमूर से 5, कटिहार से 3, किशनगंज से 8, मधेपुरा से 8, मधुबनी से 8, मुंगेर से 9, मुजफ्फरपुर से 4, पूर्णिया से एक, रोहतास से एक, समस्तीपुर से 9, शेखपुरा से 5, सीतामढ़ी से 4, सीवान से 2, पश्चिमी चंपारण से एक और सुपौल जिले से 6 नए मामले सामने आये हैं. इसके अलावा झारखंड के साहेबगंज में राजमहल इलाके की रहने वाली 51 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर एक मरीज की मौत हुई है. जब से देश में अनलॉक-1 की शुरुआत हुई है, तब से लेकर 29 जून तक 40 मरीजों ने इस जानलेवा बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है. सूबे में अब तक कोरोना से 63 लोगों की मौत हो चुकी है.


बिहार में अब तक 63 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 63 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा पटना, दरभंगा और सारण जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है. बेगूसराय और नालंदा 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, रोहतास और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, गया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


बिहार में अब तक 9745 मरीज
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 127 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 9745 हो गई है. पटना में 500 से अधिक मामले सामने आये हैं. वहीं, भागलपुर, मधुबनी और सीवान जिले में 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसके आलावा बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास और समस्तीपुर जिले में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.


सूबे में 7374 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 7374 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 218 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में मिले 127 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 9745

बिहार में मिले 127 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 9745

बिहार में मिले 127 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 9745

बिहार में मिले 127 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 9745

टैग्स