ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

बिहार में मिले 118 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2105

PATNA : बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 118 नए मरीजों की पुष्टि की ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 118 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2105  हो गई है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 118 नए मरीज सामने आये हैं. बिहार में कोरोना के 118 मामले जो जिलों से सामने आए हैं. उनमें बेगूसराय से 17 नए केस की पहचान हुई है. मधेपुरा से 2 नए मरीज जबकि अरवल से एक मरीज की पुष्टि हुई है. समस्तीपुर जिले में 10 नए मरीजों की पहचान हुई है. नवादा जिले में 3 जबकि खगड़िया में 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. सुपौल में एक मरीज की पहचान हुई है. पटना से 9 नए मरीजों की पहचान हुई है, जबकि पूर्वी चंपारण से एक नए मरीज की पहचान हुई है. वैशाली जिले से एक, सारण से 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है. मधुबनी जिले से 34 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि कटिहार से 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. गोपालगंज से 9 मरीज पाए गए हैं.


बिहार में अब तक कुल 593 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 10 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया के दो-दो लोग शामिल हैं. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है.


बिहार में मिले 118 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2105
बिहार में मिले 118 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2105
बिहार में मिले 118 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2105

टैग्स