ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार में मिले 95 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3185

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडे

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 95 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 3185 हो गई है. बिहार के पटना और रोहतास दो ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक 95 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 3185 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक 1050 मरीज स्वस्थ हुए हैं. जबकि सूबे में 15 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अब तक कुल 70275 सैंपल के जांच हुए हैं. सरकार ने यह भी बताया कि 2168 प्रवासी मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिले हैं.  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पटना से 12, नालंदा से 4, भागलपुर से 12, कैमूर से 4, मुजफ्फरपुर से 3, पूर्वी चंपारण से 11, नालंदा से 9, बेगूसराय से 19, पूर्णिया से 4, वैशाली से 4, सारण से 5, भोजपुर से 7 और अरवल से एक मामला सामने आया है. 


बिहार में अब तक 16 की मौत
भोजपुर जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 16 हो गया है. बिहार में रविवार को एक मरीज की मौत कोरोना के कारण हुई थी. सोमवार को भी नालंदा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी. मंगलवार को एक नए मौत के बाद ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 16 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भोजपुर, जहानाबद, नालंदा, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा), सासाराम, सीवान और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में मिले 95 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3185

बिहार में मिले 95 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3185

बिहार में मिले 95 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3185

टैग्स