ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

NITISH KUMAR : विश्वकर्मा जयंती पर CM नीतीश ने इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा, निर्माण मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपए

NITISH KUMAR : ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board) के तहत आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत (Annual Clothing Assis

NITISH KUMAR
NITISH KUMAR
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

NITISH KUMAR  : आज का दिन पूरे देश के लिए खास महत्व रखता है। एक ओर यह दिन सृजन और कौशल के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का अवसर है, तो दूसरी ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। इस शुभ संयोग पर बिहार सरकार ने निर्माण श्रमिकों के जीवन में नई रोशनी भरने वाला बड़ा निर्णय लिया है।


‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board) के तहत आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत (Annual Clothing Assistance Scheme) राशि का सीधा अंतरण किया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक श्रमिक को 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। कुल मिलाकर श्रमिकों के खातों में 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये की राशि स्थानांतरित की गई।


सरकार का मानना है कि इस सहायता से निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक भाई-बहनों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। श्रमिक वर्ग राज्य की प्रगति की रीढ़ है और उनके योगदान के बिना विकास की परिकल्पना अधूरी है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य और अधिक सशक्त होगा। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे और डिजिटल व्यवस्था के जरिए पारदर्शिता तथा त्वरित सुविधा सुनिश्चित की जा सके।


राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि विकास की दौड़ में सबसे बड़ा योगदान श्रमिक वर्ग का ही है। दिन-रात मेहनत कर समाज की आधारभूत संरचना तैयार करने वाले इन श्रमिकों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना ही सरकार का लक्ष्य है। इस दिशा में वार्षिक वस्त्र सहायता जैसी योजनाएँ श्रमिकों को सीधे लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं।


आज जब देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस मना रहा है, तब यह पहल और भी अधिक सार्थक हो जाती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उनका जीवन ‘सेवा ही संगठन’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है। बिना थके, बिना रुके लगातार परिश्रम कर वे देश और नागरिकों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।


विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस के इस पावन अवसर पर बिहार सरकार की ओर से किया गया यह बड़ा कदम न केवल श्रमिक वर्ग के लिए राहत भरा है बल्कि राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में भी अहम साबित होगा। इस मौके पर एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और साथ ही यह संकल्प लिया गया कि श्रमिक वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य करती रहेगी।