ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पहले चरण में किसी भी सीट पर फिर से वोटिंग की जरूरत नहीं, आयोग ने कहा- कोरोना काल में टूटा मतदान का रिकार्ड

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. निर्वाचन प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से पहले चरण के किसी भी सीट प

पहले चरण में किसी भी सीट पर फिर से वोटिंग की जरूरत नहीं, आयोग ने कहा- कोरोना काल में टूटा मतदान का रिकार्ड
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. निर्वाचन प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से पहले चरण के किसी भी सीट पर पुनर्मतदान की अनुशंसा नहीं की गई है. प्रथम चरण के 71 विधानसभा क्षेत्रों में से किसी भी बूथ पर फिर से होगी. सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है. 


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में सामान्य प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों राजनीतिक दलों की मौजूदगी में पहले चरण के सभी 71 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग की संवीक्षा की.  प्रेक्षकों ने सभी अभिलेखों और अभ्यर्थियोंद्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों की गहन समीक्षा के पश्चात यह यह निष्कर्ष निकाला कि 16 जिलों में 71 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 31371 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावी नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है. 


इन तथ्यों के आधार पर प्रेक्षकों ने पुनर्मतदान की अनुशंसा नहीं की.  साथ में, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार ने निर्वाची पदाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से प्राप्त तथ्यों के आलोक में  किसी पुनर्मतदान की अनुशंसा अपने प्रतिवेदन में नहीं की है. 


आपको बता दें कि 28 अक्टूबर को पहले चरण के मतदान में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं सहभागिता पूर्ण तरीके से 55.69% मतदान चालू कॉविड महामारी के दौर में सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ.  इन 71 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा निर्वाचन 2015 के दौरान मतदान का प्रतिशत 54.94% और लोक सभा निर्वाचन 2019 में 53.54% था. यानि कि कोरोना काल में वोटिंग के पिछले रिकार्ड टूटे गए.