ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

बिहार : बारह साल पहले लापता बेटे को मरा मानकर मां ने कर दिया था अंतिम संस्कार, लेकिन पाकिस्तान के जेल में जिंदा है उसका लाडला

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो वाकई हैरान करने वाली है. यहां मां ने अपने जिस बेटे को वर्षों पहले मरा समझकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया, वो जिंदा है और पाकिस

बिहार : बारह साल पहले लापता बेटे को मरा मानकर मां ने कर दिया था अंतिम संस्कार, लेकिन पाकिस्तान के जेल में जिंदा है उसका लाडला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो वाकई हैरान करने वाली है. यहां मां ने अपने जिस बेटे को वर्षों पहले मरा समझकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया, वो जिंदा है और पाकिस्तान के जेल में बंद है. मिली जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले युवक घर से गायब हो गया था. तब उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी. जब काफी खोजबीन के बाद उसकी कोई सूचना नहीं मिली तो परिजनों ने उसे मरा हुआ समझ लिया था. मामला बक्सर जिले के खिलाफतपुर का बताया जा रहा है. लापता युवक की पहचान खिलाफतपुर निवासी छवि मुशहर के रूप में हुई है.


इसक बात की जानकारी उसके परिवार वालों तो तब मिली जब विदेश मंत्रालय से मुफस्सिल थाने में उसकी पहचान के लिए कागजात आई थी.उसने ने पाकिस्तान के प्रशासन को अपना, अपने माता-पिता-गांव और पड़ोसियों के नाम सही-सही बताया है. वह कैसे पाकिस्तान पहुंच गया, इसकी चर्चा लोगों में खूब है. थाने पर पहचान के लिए पहुंचे परिजनों ने युवक की तुरंत पहचान कर ली. उसके परिजन हैरान भी हैं कि जिस शख्स की मिलने की आस छोड़ अंतिम संस्कार कर दिया था, वह अब भी जिंदा है लेकिन अफसोस कि वह पाकिस्तान में है.


बेटे के जिंदा होने की खबर सुनकर उसकी मां के आँखों में आंसू आ गए. उनकी इच्छा है कि बेटा घर वापस आए. वहीं लापता युवक की शादी 14 साल पहले हो गई थी. उसके लापता होने के बाद पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया था. लेकिन दो साल इंतजार करने के बाद वह दूसरी शादी कर ली और अपने बच्चे को लेकर वहां से चली गई. वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शिनाख्त के लिए संबंधित विभाग से कागजात आए थे. उसकी पहचान हो गई है और रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है.

टैग्स