ब्रेकिंग
Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

बिहार में न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की पहल, 4 जिलों में नए कोर्ट भवनों के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट ने सिवान, मोतिहारी, बेगूसराय और नवादा में नए न्यायालय भवनों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे, जिससे न्यायिक आधारभूत संरचना मजबूत होगी.

Bihar Cabinet Meeting
कैबिनेट का फैसला
© File
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 4 जिलों में नए न्यायालय भवनों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से न्यायिक आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और न्यायिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।


सिवान जिले के महाराजगंज में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन एवं हाजत भवन के निर्माण के लिए 34.33 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 20 कोर्ट भवनों के निर्माण के लिए 53.02 करोड़ की मंजूरी दी गई है।


वहीं बेगूसराय में G+7 संरचना वाले 15 कोर्ट भवनों के निर्माण के लिए 39.04 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। जबकि नवादा के रजौली में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन एवं हाजत भवन के निर्माण हेतु 38.38 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।


सरकार का कहना है कि इन भवनों के निर्माण से आम नागरिकों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं मिलेंगी और न्याय प्रक्रिया अधिक सुगम व प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता