ब्रेकिंग
निशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासानिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासा

बजट सत्र के दौरान विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर किया पलटवार, कहा..आपके भौकाल को जनता ने नकार दिया

विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोग पूरी तरह अराजकता के शिकार है। बिहार की जनता ने इन्हें सिरे से नकार दिया है। जनता ने आपके भौकाल को खत्म कर दिया। अब भौकाल से व्यवस्था नहीं चलेगी। आपके भौकाल को जनता ने नकार दिया। ये माहौल खत्म कीजिए।

bihar
विपक्ष को जवाब
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Budget Session : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए सरकार की आलोचना की। तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि 'सरकार की दो पहचान है, पहली- झूठी वाहवाही और दूसरी- पूरी लापरवाही। 


सरकार की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती है। कहां है कानून का राज, भाजपाइयों ने लोकतंत्र को गनतंत्र बना दिया है। वही बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा कि जंगलराज का युवराज कौन है? यह पूरा बिहार नहीं पूरा देश जानता है। जानवरों का चारा चुरा लेने वाले लोग उपदेश देने का काम ना करे।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को विकसित बिहार बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेद्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो संकल्प लिया है उसकी नींव रखी गयी है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम आपके इतिहास और भूगोल को भली भांती जानते हैं। जो अपने परिवार के बहू बेटियों की सम्मान नहीं कर सकता है वो बिहार की बहू बेटियों का सम्मान कैसे करेगा। 


विजय सिन्हा ने कहा कि पहले क्या स्थिति थी किसी से छिपी नहीं है। जंगलराज में नरसंहार हुआ करता था। जंगलराज में होने वाले नरसंहार को एनडीए सरकार ने जड़ से खत्म कर दिया। ये लोग पूरी तरह अराजकता के शिकार है। बिहार की जनता ने इन्हें सिरे से नकार दिया है। जनता ने आपके भौकाल को खत्म कर दिया। अब भौकाल से व्यवस्था नहीं चलेगी। आपके भौकाल को जनता ने नकार दिया। ये माहौल खत्म कीजिए।