ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

बिहार बजट 6 सूत्रों पर केंद्रित, जानिए.. कहां होगा फ़ोकस

PATNA : बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री की तार किशोर प्रसाद ने आज राज्य का वार्षिक बजट पेश किया. नीतीश सरकार के नए वार्षिक बजट में कुल 6 सूत्री एजेंडे को ऊपर रख

बिहार बजट 6 सूत्रों पर केंद्रित, जानिए.. कहां होगा फ़ोकस
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री की तार किशोर प्रसाद ने आज राज्य का वार्षिक बजट पेश किया. नीतीश सरकार के नए वार्षिक बजट में कुल 6 सूत्री एजेंडे को ऊपर रखा गया है. सरकार ने यह तय किया है कि इन्हीं छह क्षेत्रों में ज्यादा फोकस किया जाएगा. तारकिशोर प्रसाद ने कहा-स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि में निवेश, कृषि, ग्रामीण शहरी आधारभूत संरचना का विकास और विभिन्न वर्गों का विकास इन छह सूत्रों में इस साल के बजट को बांटा गया है.


छह सूत्री एजेंडे में सबसे पहले स्वास्थ्य को रखा गया है. स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ में कोरोनावायरस के दौर और उसके बाद राज्य में टीकाकरण से लेकर अन्य तरह के स्वास्थ्य इंतजामों को लेकर राज्य सरकार ने अपना संकल्प दिखाया है. वित्त मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार के लिए 16,134 करोड़ आवंटित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि बजट का 65 प्रतिशत सामाजिक क्षेत्र में खर्च होगा.


बिहार सरकार के बजट में दूसरे सूत्र के स्थान पर शिक्षा को स्थान दिया गया है. राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक बार फिर अपना संकल्प दिखाती नजर आई है. तार किशोर प्रसाद ने ऐलान किया है कि शिक्षा को राज्य सरकार इस साल भी अपने बजट में प्राथमिकता देगी. शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी. साथ ही साथ भवन ही स्कूलों को जल्द ही भवन मुहैया कराने के लिए भी हर कदम उठाया जाएगा.


सरकार की प्राथमिकता सूची में तीसरे स्थान पर उद्योग और निवेश को स्थान दिया गया है. राज्य में उद्योग धंधे का विस्तार हो और निवेशक आकर्षित हो इसके लिए सरकार ने अपना संकल्प दिखाया है. राज्य में औद्योगिक विकास के लिए हर पहल को लेकर नीति तैयार करने और उसे जमीन पर उतारने का संकल्प तार किशोर प्रसाद में बजट में दिखा है. चौथे सेक्टर के तौर पर कृषि पर फोकस देने का ऐलान किया गया है. कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार एक बार फिर आगे बढ़ने की तैयारी में है. इसके लिए कृषि रोडमैप के विस्तार को भी मंजूरी दी गई है.


सरकार ने पांचवें सूत्र के तौर पर शहरी और ग्रामीण विकास और उसकी आधारभूत संरचना को विकसित करने का संकल्प दिखाया है. शहर के साथ-साथ गांव का पूरा विकास हो इसके लिए सरकार अपनी विकास योजनाओं को रफ्तार देती रहेगी. छठे संकल्प के तौर पर सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने का ऐलान किया है. तार किशोर प्रसाद ने बजट भाषण में छठे सूत्र के तौर पर कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया. इस दौरान समाज के कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ-साथ अन्य तबके को जो कल्याणकारी योजनाओं के तहत मदद मिलती है उसे जारी रखने की बात कही गई है.


  • 'नल जल योजना' के लिए बजट में 1 हजार 110 करोड़ रुपये आवंटित
  • ग्रामीण विकास विभाग में 29 हजार 749 करोड़ 64 लाख का बजट आवंटित
  • उद्योग विभाग के लिए बजट में 1643 करोड़ 74 लाख रुपये आवंटित
  • शिक्षा के लिए बिहार बजट से दिए गए 39191 करोड़ 87 लाख रुपये, कुल बजट का 16.5 फीसदी
  • बिहार में कृषि विभाग के लिए 7712.30 करोड़ रुपए आवंटित
  • स्वास्थ्य बजट के लिए 16134.39 करोड़ रुपये का प्रावधान


इसके साथ ही उन्होंने सामान्य सारांश प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि बिहार राज्य का बजट आकर 2021-22 में  बिहार राज्य का बजट दो लाख अठारह जहाजर 3 सौ दो करोड़ रुपये 70 लाख रुपये था. जो 22-23 में बढ़कर 2 लाख 37 हजार 6 सौ 51 करोड़ 19 लाख रूपया हो गया है.