ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार बोर्ड इस दिन जारी करेगा 12th बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 3 बजे से देख सकेंगे स्कोर कार्ड

PATNA : बिहार बोर्ड के तरफ से 12th बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। बिहार बोर्ड ने रिजल्ट प्रकाशित होने का डेट जारी कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि इस परीक्ष

बिहार बोर्ड इस दिन जारी करेगा 12th बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 3 बजे से देख सकेंगे स्कोर कार्ड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड के तरफ से 12th बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। बिहार बोर्ड ने रिजल्ट प्रकाशित होने का डेट जारी कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि इस परीक्षा का परिणाम 22 मार्च दोपहर 3बजे जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। इसको लेकर ट्विटर पेज पर एक पोस्ट किया गया है। जिसमें यह जानकारी दी गई है। हालांकि, इसे अभी भी आधिकारिक पोस्ट नहीं बताया जा रहा है। 



इस पोस्ट में कहा गया है कि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने  22 मार्च 2023 को अपराह्न 3:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित किया जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा यह रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव कुमार भी मौके पर मौजूद रहेंगे। इस पोस्ट की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


उन्होंने बताया कि, बिहार बोर्ड 12 वीं परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल से एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। छात्रों को एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए 'BIHAR12' टाइप कर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर भेजना होगा। उसके बाद उनका रिजल्ट बता दिया जाएगा।


आपको बताते चलें कि,बिहार बोर्ड द्वारा 12 वीं कक्षा की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी के बीच दो शिफ्टों में आयोजित की गयी थी। इंटर 2023 परीक्षा में इस बार 6,34,432 छात्रा और 6,81,795 छात्र शामिल हुए थे। जिसके बाद से छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था जो अब खत्म होने जा रही है। परिणाम की घोषणा के बाद बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्रूटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा। यह परीक्षा अप्रैल महीने में हो सकती है।