ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का Answer Key, यहां चेक करें अपने Objective Questions का आंसर

PATNA : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का Answer Key जारी किया है। बोर्ड ने Objective Questions का आंसर अपने वेबसाइट पर अपलोड किया है। परीक्षार्थी इस पर अपनी आपत्ति भी द

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का Answer Key जारी किया है। बोर्ड ने  Objective Questions का आंसर अपने वेबसाइट पर अपलोड किया है। परीक्षार्थी इस पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं । इसके लिए बोर्ड ने दो दिनों का समय उन्हें दिया है। 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने सभी विषयों का अलग-अलग आंसर की तैयार किया है। इसे समिति के वेबसाइट http://matobj.biharboardonline.com पर जाकर चेक सकते हैं। उन्होनें बताय़ा कि मैट्रिक परीक्षा में सैद्धांतिक विषयों में 50 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के थे। जिसका आंसर छात्रों ने OMR शीट पर दिया था। उन्ही प्रश्नों का आंसर बोर्ड के द्वारा वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

यहां क्लिक कर देखें Answer Key


आनंद किशोर ने बताया कि आंसर की पर अगर किसी को आपत्ति है तो वे 13 मार्च से 15 मार्च के बीच अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। वे समिति के वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद की गयी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 


टैग्स