ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

इंतजार खत्म.. आज आएगा बिहार इंटर का रिजल्ट

PATNA : इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बिहार बोर्ड आज इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी करेगा। विज्ञान, वाणिज्य और कला के साथ-साथ व

इंतजार खत्म.. आज आएगा बिहार इंटर का रिजल्ट
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बिहार बोर्ड आज इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी करेगा। विज्ञान, वाणिज्य और कला के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बोर्ड परिसर में इंटर का रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। 


बिहार बोर्ड इंटर की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के साथ छात्र वेबसाइट पर नतीजे देख सकेंगे। इंटर परीक्षा खत्म होने के 40 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी और उसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी तेजी के साथ पूरा किया गया। पहले यह माना जा रहा था कि होली के आसपास रिजल्ट आएगा लेकिन बोर्ड ने इसके पहले ही रिजल्ट तैयार कर लिया। 


बिहार बोर्ड में 2 दिन पहले ही इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया था। रिजल्ट के पहले छात्रों की धड़कने  बढ़ी हुई हैं। सबको रिजल्ट जारी होने का इंतजार है लेकिन इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर कौन होते हैं इसका इंतजार सबको है।