ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Board: इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर डेट जारी, जानिए किस दिन कौन से सब्जेक्ट का होगा एग्जाम

PATNA: बिहार बोर्ड में इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर डेट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड के तरफ से यह बताया ग

Bihar Board: इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर डेट जारी, जानिए किस दिन कौन से सब्जेक्ट का होगा एग्जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार बोर्ड में इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर डेट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड के तरफ से यह बताया गया है कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा इसी महीने के 26 तारीख से शुरू की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी।


दरअसल, बिहार बोर्ड द्वारा पिछले ही महीने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। उसके बाद आप उस परीक्षा में असफल रहे स्टूडेंट्स को लेकर बोर्ड ने कंपार्टमेंटल परीक्षा का डेट जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड 26 अप्रैल से लेकर 8 मई तक कंपार्टमेंटल परीक्षा लेगी। यह परीक्षा हर रोज 2 शिफ्ट में ली जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी जो कि 12.45 तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दो बजे से 5.15 तक चलेगी। दोनों ही सिक्स में स्टूडेंट को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय अलग से दिया जाएगा। इससे पहले बोर्ड में प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर भी डेट जारी कर दिया है। प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 22 अप्रैल तक ली जाएगी।


वहीं, बिहार बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले दिन पहली शिफ्ट में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के हिन्दी विषय की परीक्षा ली जाएगी। वहीं दूसरी पाली में साइंस स्ट्रीम वाले स्टूडेंट से के बायलॉजी, आर्ट्स के स्टूडेंट से हिस्ट्री और वोकेशनल कोर्स के स्टूडेंट से इंग्लिश की परीक्षा ली जाएगी।


मालुम हो कि,बिहार बोर्ड के तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि इस परीक्षा में आने वाले स्टूडेंट को पहले शिफ्ट में लास्ट एंट्री नौ बजे तक और दूसरे शिफ्ट में लास्ट एंट्री 1.30 बजे तक मिलेगा।


आपको बताते चलें कि, जिन छात्रों ने विशेष परीक्षा के लिए फार्म भरा है, वो सभी विषय परीक्षा देंगे। वहीं कंपार्टमेंटल परीक्षा में वहीं शामिल होंगे जो इंटर वार्षिक परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गये है। इसके अलावा इंटर वार्षिक परीक्षा में केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले छात्र जिनकी छूट गयी, वो भी संबंधित विषय की परीक्षा में शामिल होंगे।