ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12वीं और 10वीं में इतने परीक्षार्थी हुए पास

वर्तमान में देश के विभिन्न परीक्षा बोडों द्वारा वार्षिक परीक्षाओं का परीक्षाफल अभी जारी ही किया जा रहा है, जबकि समिति द्वारा आज इंटर एवं मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेन्टल परीक्षाओं का परिणाम जारी कर सम्पूर्ण परीक्षा चक्र को ही पूरा कर लिया गया है.

bihar
कंपार्टमेन्टल परीक्षा का रिजल्ट जारी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष या कंपार्टमेन्टल परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इसके साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने देश के सभी परीक्षा बोडों की तुलना में सबसे पहले संपूर्ण परीक्षा चक्र (Complete Examination Cycle) को पूरा किया। इंटर एवं मैट्रिक 2025 की वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ उनकी विशेष एवं कंपार्टमेन्टल परीक्षाओं का परिणाम भी रिकॉर्ड समय में शनिवार को जारी किया। 


अन्य परीक्षा बोर्डों द्वारा सामान्यतः सम्पूर्ण परीक्षा चक्र जुलाई-अगस्त माह तक पूरा किया जाता है। इससे पूर्व मार्च माह में ही इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का समिति ने परीक्षाफल जारी किया था। जो देश में एक रिकॉर्ड था। समय पर इंटर एवं मैट्रिक के विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का परिणाम जारी होने से हजारों परीक्षार्थियों को नहीं करना होगा एक वर्ष का इंतजार ये परीक्षार्थी इसी सत्र में उच्च कक्षा में नामांकन ले सकेंगे। इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2025 में उत्तीर्णता प्रतिशत 55.31% रहा। मैट्रिक की विशेष परीक्षा, 2025 में 52.20% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के एक या दो विषयों में असफल विद्यार्थियों में 61.13% विद्यार्थी इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2025 में उत्तीर्ण हुए। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 के एक या दो विषयों में असफल विद्यार्थियों में 32.93% विद्यार्थी मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2025 में उत्तीर्ण हुए। 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने आज दिनांक 31.05.2025 को इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक विशेष या कंपार्टमेन्टल परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया गया। इंटरमीडिएट के परीक्षाफल को वेबसाइट https://biharboardonline.org/ss25spl-compart पर तथा मैट्रिक के परीक्षाफल को वेबसाईट https://matriccompartment.com https://matricbiharboard.com पर देखा जा सकता है। बता दें कि 2025 में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक-25.03.2025 को और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का परिणाम दिनांक-29.03.2025 को जारी किया गया था, जो देश के अन्य परीक्षा बोर्डों की तुलना में पहले आया था। 


वर्तमान में देश के विभिन्न परीक्षा बोडों द्वारा वार्षिक परीक्षाओं का परीक्षाफल अभी जारी ही किया जा रहा है, जबकि समिति द्वारा आज इंटर एवं मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेन्टल परीक्षाओं का परिणाम जारी कर सम्पूर्ण परीक्षा चक्र को ही पूरा कर लिया गया है, जो सामान्यतः अन्य परीक्षा बोडौँ द्वारा जुलाई-अगस्त माह में पूरा किया जाता है। ऐसे में मई माह के अंत में ही समिति द्वारा कंपार्टमेंटल एवं विशेष परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। यह इस परीक्षा में उत्तीर्ण हजारों विद्यार्थियों के हित में है क्योंकि समय पर इन परीक्षाओं का रिजल्ट आ जाने से सभी सफल विद्यार्थी इसी सत्र में उच्च कक्षा में नामांकन ले सकेंगे। 

REPORT- PRINCE KUSWAHA

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12वीं… | FirstBihar