ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

BIHAR: नीतीश सरकार की बड़ी पहल: 3 दिन में बनेगा 60 लाख आयुष्मान कार्ड, हर पंचायत में कैंप लगाने का निर्देश

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आप 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के तहत जो भी अस्पताल पंजीकृत होता हैं, वहां आप कैशलेस इलाज करवा सकते हैं।

bihar
क्या आपका बन चुका है आयुष्मान कार्ड?
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: बिहार के हर पंचायत में 3 दिन कैंप लगेगा और आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इन तीन दिनों में बिहार में 60 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 26 मई से 28 मई तक आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गयी है। आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में 62 हजार आशा कार्यकर्ताओं और डाटा इंट्री ऑपरेटर को लगाया जाएगा। 


बिहार में अगले हफ्ते से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। सभी पंचायत सरकार भवनों, वार्ड कार्यालयों और वसुधा केंद्रों में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने गुरुवार को इसे लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारियों और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीएम से जुड़े और हर हाल में 60 लाख का लक्ष्य हासिल करने को कहा।  प्रखंड विकास पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


क्या है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत जारी किया जाने वाला एक हेल्थ इंश्योरेंश कार्ड है। इस स्वास्थ्य बीमा का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करना है। आयुष्मान कार्ड धारकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस यानि मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। जबकि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है, इसके लिए आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जाते हैं। इन तीन दिनों में 4 लाख बुजुर्गों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनेगा। यह कार्ड उन्हें बनाया जाएगा जिनकी आयु 70 साल से ऊपर है। 


कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आप 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के तहत जो भी अस्पताल पंजीकृत होता हैं, वहां आप कैशलेस इलाज करवा सकते हैं। पंजीकृत अस्पताल में जाकर आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाकर आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होगा। आपके आयुष्मान कार्ड को पहले वेरिफाई किया जाएगा। उसके बाद योजना का लाभ मुहैया कराया जाएगा। 


टैग्स