ब्रेकिंग
सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦DU से ग्रेजुएशन, JNU से PhD... कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहा बोरा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर छात्र राजनीति तक का सफर✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦DU से ग्रेजुएशन, JNU से PhD... कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहा बोरा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर छात्र राजनीति तक का सफर✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...

बिहार के इन दो जिलों में खुलेंगी नई चीनी मिलें, गन्ना किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bihar News: भागलपुर और बांका में नई चीनी मिल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है. चीनी मिल खुलने से गन्ना किसानों को सीधा लाभ होगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने भागलपुर और बांका जिलों में नई चीनी मिल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्देश्य गन्ना खेती को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ईख उद्योग विभाग ने दोनों जिलों में चीनी मिल स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी है और इसके लिए जमीन की खोज शुरू कर दी गई है।


प्रशासन की ओर से दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। भागलपुर में पीरपैंती, कहलगांव, सन्हौला और गोराडीह क्षेत्रों में उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है, जबकि बांका जिले में भी भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार, दोनों जिलों में चीनी मिल स्थापित करने के लिए लगभग 100-100 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। जमीन चिन्हित होने के बाद आगे की औपचारिक प्रक्रियाएं तेज कर दी जाएंगी।


इस परियोजना से गन्ना किसानों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और वे सीधे मिल को गन्ना बेच सकेंगे। सरकार की ओर से गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान भी दिया जाएगा, जिससे अधिक किसान इस खेती की ओर आकर्षित होंगे।


सरकार का लक्ष्य दोनों जिलों में करीब 500-500 एकड़ में गन्ना खेती का विस्तार करना है। इसके लिए किसानों का पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। चीनी मिल शुरू होने से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता