ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार बंद : AISF छात्रों का जमकर हंगामा, गांधी मैदान स्थित मैकडोनाल्ड में तोड़फोड़, जाप कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ी

PATNA : बिहार में RRB-NTPC एग्जाम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने आज बिहार में बंद बुलाया है. इसे कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन भी दिया है. पटना की सड़क

बिहार बंद : AISF छात्रों का जमकर हंगामा, गांधी मैदान स्थित मैकडोनाल्ड में तोड़फोड़, जाप कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में RRB-NTPC एग्जाम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने आज बिहार में बंद बुलाया है. इसे कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन भी दिया है. पटना की सड़कों पर सुबह से ही छात्रों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद को सफल बनाने के लिए उतर गये हैं. राजद, जाप के कार्यकर्ता और AISF छात्रों ने खुले हुए दुकानों को बंद करा रहे हैं. 


AISF छात्रों ने गांधी मैदान स्थित मैकडोनाल्ड में जमकर तोड़फोड़ की. वहीं जाप कार्यकर्ताओं ने जो दुकानें खुली हुई है, उन्हें बंद करा रहे हैं. साथ ही सड़क पर लगे पुलिस की बैरीकेडिंग को भी तोड़ रहे हैं. बेली रोड, अशोक राज पथ, बोरिंग रोड, राजा बाजार, खाजपुरा, शेखपुरा सहित इलाके में दुकानें बंद हैं. पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र इलाके में सड़कों पर उतरे छात्र राजद के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने आगजनी व सड़क जाम कर बिहार बंद का समर्थन किया.


छात्रों के समर्थन में राजद नेताओ ने पटना सिटी के खाजेकलां स्थित बौली मोड़ के पास अशोक राजपथ को जाम कर रेल मंत्री और प्रधान मंत्री के खिलाफ आक्रोश जताया. साथ ही केंद्र सरकार के विरोध नारे लगाए. वहीं राजद नेताओ ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और NTPC परीक्षा परिणाम में पारदर्षिता लाने की मांग की.


साइंस कॉलेज स्थित अशोक राजपथ को जन अधिकार पार्टी के छात्र कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है. अशोक राजपथ के दोनों ओर जाम कर छात्र आगजनी कर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे हैं. छात्र जन अधिकार पार्टी के झंडा और बैनर लेकर सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे हुए हैं.


बिहार बंद : AISF छात्रों का जमकर हंगामा, गांधी मैदान स्थित मैकडोनाल्ड में तोड़फोड़, जाप कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ी


बताते चलें कि पटना में शुक्रवार सुबह से ही छात्र सड़क पर आ गए. ये छात्र RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आरआरबी एनटीपीसी के अभ्यर्थी परीक्षाफल और परीक्षा के पैटर्न से नाराज हैं. 




नाराज छात्रों की ओर से आंदोलन के दौरान रेल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई में छात्रों के लॉजों में घुसकर छापेमार कर मारपीट और गिरफ्तारी की कार्रवाई से छात्रों का आक्रोश और भड़क गया. इसके बाद इस मसले पर कई छात्र संगठनों का ओर से बिहार बंद का आह्वान किया है.

टैग्स