ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मतगणना LIVE: तारापुर में RJD की बढ़त बरकरार, कुशेश्वरस्थान में JDU 8074 वोटों से आगे

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. दोनों सीटों पर कम अंतर से दोनों प

मतगणना LIVE: तारापुर में RJD की बढ़त बरकरार, कुशेश्वरस्थान में JDU 8074 वोटों से आगे
First Bihar
1 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. दोनों सीटों पर कम अंतर से दोनों पार्टियां आगे-पीछे हो रही है. वहीं, महागठबंधन तोड़कर अकेले लड़ी कांग्रेस लड़ाई से बाहर दिख रही है.  


बारहवें राउंड में कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 8074 मत से आगे हो गए हैं. 12वें राउंड में राजद को 24612, जदयू को 32686, कांग्रेस को 2929 और लोजपा रामविलास को 3300 वोट मिले हैं. 12वें राउंड में 70 हजार 271 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है.   


इधर तारापुर विधानसभा सीट पर राजद की बढ़त बरक़रार है. तारापुर विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की काउंटिंग में राजद प्रत्‍याशी अरुण साह 3744 वोटों से आगे चल रहे हैं. राजद कैंडिडेट अरुण साह को 21770 तो जेडीयू के राजीव कुमार सिंह को 18026 वोट मिले हैं.