ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अमीन संघ का बड़ा ऐलान: 20 मार्च को काम ठप, 23 मार्च को पटना में धरना

बिहार राजस्व अमीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर 20 मार्च को काला बिल्ला लगाकर काम करने और 23 मार्च को जिला मुख्यालयों पर धरना देने का ऐलान किया है।

बिहार न्यूज
आंदोलन की चेतावनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार राजस्व अमीन संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


अमीन संघ द्वारा जारी पत्र के अनुसार 20 मार्च 2026 को पूरे बिहार में अमीन काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे, जबकि 23 मार्च 2026 को सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।


अमीन संघ का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में वेतनमान (Pay Level-6) लागू करना, पदस्थापन में पारदर्शिता, कार्य के अनुसार सुविधाएं और तकनीकी कार्यों के अनुरूप संसाधन उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा चेनमैन की नियुक्ति, यात्रा भत्ता और डिजिटल कार्यों के लिए उचित भत्ता देने की मांग भी उठाई गई है।


संघ ने आरोप लगाया है कि विभाग द्वारा उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे अमीन कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। संघ ने साफ कहा है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


अमीन संघ का बड़ा ऐलान: 20 मार्च को काम ठप, 23 मार्च को पटना में धरना

टैग्स