ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार आएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव और आदित्य ठाकरे, शिवसेना उम्मीदवारों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने बेटे और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ बिहार आ रहे हैं. ये दोनों नेता शिवसेना

बिहार आएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव और आदित्य ठाकरे, शिवसेना उम्मीदवारों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने बेटे और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ बिहार आ रहे हैं. ये दोनों नेता शिवसेना उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. शिवसेना बिहार के चुनाव में 50 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है. इस चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार करने के लिए 22 नेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है.


शिवसेना की ओर से  22 नेताओं की जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे और उनके बेटे महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम भी प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है. पार्टी के सूत्रों ने बताया कि शिवसेना बिहार में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के अलावा बिहार में शिवसेना के सुभाष देसाई, संजय राउत, अनिल देसाई, विनायक राउत, अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी, राहुल शेवाले और कृपाल तुमाने चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे.


आपको बता दें कि शिवसेना ने पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ लिया था. शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना लिया और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए. बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बीजेपी के बड़े नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस भी बड़ी भूमिका में हैं. पार्टी ने उन्हें बिहार चुनाव का प्रभारी बनाया है.